कालपी: कालपी में नाला सफाई को लेकर बवाल, नगर पालिका टीम और कब्जाधारियों के बीच भिड़ंत, मामला थाने पहुंचा
Kalpi, Jalaun | May 16, 2026 कालपी में नाला सफाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है, यहां शनिवार दोपहर 4:30 बजे जुल्हेटी में नगर पालिका की टीम जाम नाले की सफाई करने पहुंची तो अवैध कब्जे के आरोप को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। कर्मचारियों ने अभद्रता और सफाई कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है, विवाद बढ़ने के बाद नगर पालिका कर्मचारी थाने पहुंचे और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है