बिसौली: फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोर के कब्जे से चोरी की साइकिल और ₹1000 नगद बरामद
Bisauli, Budaun | Apr 19, 2026 बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।