कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा मंदसौर शहर में निर्माण अधीनस्थ कार्यों का निरीक्षण किया l इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए की कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें l
निरीक्षण के दौरान शिवना नदी किनारे निर्माण सिंहस्थ कार्य का निरीक्षण व नालछामाता मंदिर रोड का निरीक्षण, अटल सागर बांध (काला भाटा),
रामघाट बैराज पर निर्माणाधीन नवीन फिल्टर प्लांट, अलावदाखेड़ी रोड स्थित निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा तेलिया तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।
#मंदसौर
#Mandsaur