पलिया: विद्युत पोल में उतरा करंट, चपेट में आई गाय
पलिया निघासन रोड पर विद्युत विभाग से करीब दो सौ मीटर स्थित लक्ष्मी ट्रैक बॉडी मेकर के पास सोमवार देर शाम एक विद्युत पोल में अचानक करंट उतरने से बड़ा हादसा होते-होते बचा। रास्ते से गुजर रही एक गाय पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर उससे चिपक गई।