नवनियुक्त कार्मिक सेवा भाव से काम करें: विधायक राजपुरोहित
जालोर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को जालोर क्लब में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोषाणा ग्राम पंचायत की प्रशासक पिंटु देवी गर्ग से संवाद कर आदिवासी बालिका शिक्षा, छात्रावास स्थापना और 3 हजार पौधारोपण के कार्यों की जानकारी ली। वहीं रोजगार उत्सव में आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने विभिन्न राजकीय विभागों में नवनियुक्त 65 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिए। विधायक ने कार्मिकों से निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव से काम करते हुए कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने की अपील की।
Jalor, Jalor | Oct 2, 2026