एक तरफ सड़क पर दौड़ती हजारों गाड़ियां… और दूसरी तरफ टपरी के बाहर जिंदगी! 💔
चित्तौड़गढ़ के भीलवाड़ा रोड, इंदिरा गांधी स्टेडियम के पीछे का यह नजारा देखिए… मां टपरी के बाहर खाना बना रही है, बच्चे पास में बैठे हैं और पति वहीं सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहा है।
कहा जाता है कि महाराणा प्रताप की सौगंध के चलते गाडुलिया लोहार आज भी पक्के मकान से दूर हैं… पीढ़ियां गुजर गईं, मगर इनकी जिंदगी अब भी इसी टपरी के सहारे है।