जबेरा: आईजी इरशाद अली ने जबेरा थाने का औचक निरीक्षण किया
Jabera, Damoh | Oct 15, 2026 जबेरा। सागर रेंज के आईजी इरशाद अली ने गुरुवार दोपहर 1 बजे जबेरा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी आनंद कलादगी, एसडीओपी अर्चना अहीर एवं थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान मौजूद रहे। आईजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बाउंड्री वॉल, पुराने कंडम क्वार्टरों को हटाने और परिसर के पीछे वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए