मुंगेर: मुंगेर विश्वविद्यालय के पीजी सेमेस्टर-3 का परीक्षा फॉर्म आज से भरना शुरू हो गया है
Munger, Munger | Mar 5, 2024 मुंगेर विश्वविद्यालय में 20 पीजी विभागों एवं 06 पीजी सेंटर में पीजी सेम-3, सत्र 2022-24 के नियमित एवं सत्र 2021-22 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 5 मार्च यानी आज से भरना शुरू हो गया हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि इस सत्र के नियमित एवं बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 05 से 12 मार्च तक भराया जाएगा।