दूनी: दूनी में फोल्याडा पंचायत के धाधोंली गांव में बीसलपुर पेयजल की विकट समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Duni, Tonk | May 12, 2026 दूनी की फोल्याडा पंचायत के धाधोंली गांव में बीसलपुर पेयजल की विकट समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ विरोध प्रदर्शन कर बीसलपुर पेयजल परियोजना व जनप्रतिनिधियों के प्रति गहरा आक्रोश जताया है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बीसलपुर के नलों में पानी नहीं आ रहा है एवं गांव में एक सरकारी ट्यूबवेल है उसकी भी मोटर खराब पड़ी हुई।