रहटगांव: जिला चिकित्सालय में शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र का निरीक्षण, ग्राउंड फ्लोर पर फिजियोथेरेपी के निर्देश
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अपने भ्रमण के दौरान जिला चिकित्सालय के नवीन भवन एवं यहां संचालित शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।