बंजरिया: सोमवार रात आई अचानक आंधी के कारण पँचरुखा पश्चिमी पंचायत में बने डब्लूपीओ का टीना उड़ गया
सोमवार रात आई तेज आंधी के कारण पंचरुखा पश्चिमी पंचायत में बने डब्लूपीओ के छत का टीना उड़ गया। जिसके कारण अंदर बारिश का पानी गिर रहा है। स्वच्छता प्रवेक्षक बबलू कुमार ने बताया कि इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय में वरीय अधिकारी को दे दी गई है। बताते चले कि यहां डब्लूपीओ में कोई उपकरण नही लगाने के कारण सूखे व गीले कचरे को अलग कर वर्मी कॉम्पोस्ट तैयार नही हो रहा है।