बागपत: अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में राज्य कर विभाग ने व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, व्यापारियों को GST नियमों की जानकारी दी
सोमवार की सुबह करीब साढे 11 बजे राज्य कर विभाग की ओर से उप आयुक्त राजेंद्र प्रसाद चौरसिया ने कहा कि व्यापारी एवं विभाग के बीच बेहतर संवाद से कर प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनती है। उन्होंने व्यापारियों से कर नियमों का पालन करने तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।