नर्मदापुरम: शासकीय NMV कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महानाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल हुईं नगर पालिका अध्यक्ष
शासकीय NMV कॉलेज में NIKUM सोशल, कल्चरल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव मुख्य रूप से शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।