फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे की ललौली रोड में मंगलवार की रात करीब 8 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा युवक नीतू पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम डीघ कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का एक पैर फैक्चर हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।