गुमला: अंबेरा डीह के पास पिकअप ने पेड़ को मारी टक्कर, इलाज के दौरान चालक की मौत
Gumla, Gumla | Jul 2, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित अंबेरा डीह के समीप मंगलवार की शाम एक पिकअप चालक ने सड़क किनारे पेड़ को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद चालक घंटों वाहन में फंसा रहा। घटना के बाद राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पालकोट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। चालक को झपकी लगने से यह घटना हुई।