भानपुरा: सट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो स्थानों से 23 हजार रुपए से अधिक नकदी जब्त
भानपुरा। अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भानपुरा पुलिस ने शनिवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, लीड पेन और कुल 23 हजार रुपए से अधिक नकदी जब्त की है।