हाजीपुर: हाजीपुर समाहरणालय में वैशाली डीएम ने लगाया जनता दरबार, 86 परिवाद हुए प्राप्त
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित “जनता दरबार” कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन एवं निस्तारण किया गया। जनता दरबार में कुल 86 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।