कटकमदाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में समय पर एंबुलेंस न मिलने से 3 महीने के बच्चे की मौत
समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने के कारण तीन माह के एक बच्चे की मौत शनिवार 12 बजे हो गयी. मृतक अभिराज बड़कागांव के सिंदवारी डाडी निवासी अनिल भुईयां का इकलौता पुत्र था. बच्चे की मौत पर पूरा परिवार सदमे में है.सुबह नौ बजे बच्चे की तबीयत हुई खराब : मृतक के पिता ने बताया कि सुबह नौ बजे अभिराज की तबीयत अचानक खराब हो गयी.