आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित होटल में आगरा बियोंड ताज कार्यक्रम का हुआ आयोजन,ताजमहल के अलावा पर्यटन स्थलों को विकसित करने की पहल
Agra, Agra | Feb 21, 2024 आगरा में ताजमहल के अलावा भी पर्यटकों के लिए कई रोमांचित पर्यटन स्थल हैं। जिसे लेकर मंगलवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आगरा बियोंड ताज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर की नामचीन हस्तियों सहित पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। शहर के अन्य पर्यटन स्थलों को पर्यटकों से सीधे जोड़ने के लिए कार्यक्रम में रूपरेखा तैयार किया गया।