पटेरा: पटेरा में प्रशासन ने गल्ला व्यापारियों पर की छापामार कार्यवाही, मचा हड़कंप
Patera, Damoh | Jul 29, 2026 हटा एसडीएम राकेश मरकाम के नेतृत्व में प्रशासन ने पटेरा नगर में संचालित गल्ला व्यापारियों की दुकानों में छापामार कार्रवाई की,तहसीलदार उमेश तिवारी नायब तहसीलदार मानसी अग्रवाल की मौजूदगी में गल्ला व्यापारियों की दुकानों में मंडी के लायसेंस,स्टॉक लेनदेन, गोदाम आदि की जांच की गई जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर दुकानों को सील किया गया।