Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

My Youth-My Pride Conclave-2026: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार - इंदौर में हुई 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' - सीएम डॉ. मोहन ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल दी गरीबों की जिंदगी अनोखा तीर, भोपाल। 'आज का कार्यक्रम अनूठा है। मध्यप्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के लिए, आने वाले कल के लिए, युवाओं के सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा शक्ति अवसरों का लाभ उठाए। प्रदेश सरकार युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जुलाई को इंदौर में कही। सीएम डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में युवाओं ने सीएम डॉ. यादव को विकसित एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए "युवा संकल्प पत्र" का प्रारूप भी सौंपा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति हमारे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता से देश और समाज में अलग पहचान बनाए। राज्य सरकार होम स्टे तैयार करने के लिए युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार परक उद्योग स्थापित करने पर प्रत्येक श्रमिक के वेतन में सरकार 5000 रुपए की सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना की शुरुआत की है। मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क हादसे के घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार की राशि दी जा रही है। प्रदेश के गरीब-जरूरतमंदों को कठिन समय में पीएमश्री एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं के साथ सहभागिता जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मदनलाल ढींगरा जैसे वीरों ने भारत माता की सेवा करते हुए स्वयं को बलिदान कर दिया। झाबुआ जिले के भाभरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने जिंदा रहते हुए अंग्रेजों को हाथ तक नहीं लगाने दिया। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि देश के मशहूर उद्योगपति अंबानी ने पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हुए संघर्ष किया और अपना व्यवसाय स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों के जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाए, लेकिन उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री, जो देश के बड़े अर्थशास्त्री भी रहे, उन्हें पता नहीं था कि जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलता है। इंदौर शहर को नर्मदा जल मिल रहा है। प्रदेश में केन-बेतवा लिंक और पीकेसी परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2027 युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। बेहतर भविष्य के लिए युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार को जन भावना के साथ चलना चाहिए। युवा हमारा भविष्य प्रमुख सचिव उद्योग विभाग राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में अपने झंडे गाड़ रहा है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजाद बाइक रैली को झंडी दिखाई है, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली तक जाएगी। 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' में पांच अलग-अलग विषयों पर युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। युवा शक्ति हमारा भविष्य है, जो विकसित भारत @2047 के संकल्प को सिद्ध करेंगे। कार्यक्रम में आभार चाय सु्ट्टा बार के को-फाउंडर अनुभव दुबे ने व्यक्त किया। *युवाओं ने कही ये बात* कार्यक्रम में कशिश आहूजा-संकल्प सिंह चौहान ने शिक्षा-कौशल विकास, अमीक अमानी ने खेल क्षेत्र में संकल्प पत्र का वाचन किया। डॉ. महक भंडारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आभा आईडी के माध्यम से सभी रिपोर्ट्स अब मोबाइल पर डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। हमारे युवा स्वास्थ्य कर्मी वॉलेंटियर्स बनकर सिंहस्थ के आयोजन में सहयोग प्रदान करें। सानिया जसवानी ने बताया कि प्रदेश की युवा शक्ति ऊर्जा से भरी हुई है। नवाचार को लेकर आगे बढ़ेंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के संकल्प में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लखन पाटीदार-जितेंद्र पाटीदार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं। हमारे युवा प्राकृतिक खेती कर अपना ब्रांड बनाएं और डिजिटल मार्केटिंग से उपज को बेचकर आय कमाएं। अब ग्रामीण हाट बाजारों में प्राकृतिक खेती के उत्पाद नजर आने लगे हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस लगाने की सुविधा मिलती है। इससे युवा संरक्षित खेती को अपना सकते हैं। इससे मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

Harda, Harda | Jul 11, 2026
My Youth-My Pride Conclave-2026: युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार - इंदौर में हुई 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' - सीएम डॉ. मोहन ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदल दी गरीबों की जिंदगी अनोखा तीर, भोपाल। 'आज का कार्यक्रम अनूठा है। मध्यप्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के लिए, आने वाले कल के लिए, युवाओं के सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा शक्ति अवसरों का लाभ उठाए। प्रदेश सरकार युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जुलाई को इंदौर में कही। सीएम डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में युवाओं ने सीएम डॉ. यादव को विकसित एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए "युवा संकल्प पत्र" का प्रारूप भी सौंपा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति हमारे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता से देश और समाज में अलग पहचान बनाए। राज्य सरकार होम स्टे तैयार करने के लिए युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार परक उद्योग स्थापित करने पर प्रत्येक श्रमिक के वेतन में सरकार 5000 रुपए की सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना की शुरुआत की है। मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क हादसे के घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार की राशि दी जा रही है। प्रदेश के गरीब-जरूरतमंदों को कठिन समय में पीएमश्री एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं के साथ सहभागिता जरूरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मदनलाल ढींगरा जैसे वीरों ने भारत माता की सेवा करते हुए स्वयं को बलिदान कर दिया। झाबुआ जिले के भाभरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने जिंदा रहते हुए अंग्रेजों को हाथ तक नहीं लगाने दिया। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि देश के मशहूर उद्योगपति अंबानी ने पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हुए संघर्ष किया और अपना व्यवसाय स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों के जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाए, लेकिन उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री, जो देश के बड़े अर्थशास्त्री भी रहे, उन्हें पता नहीं था कि जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलता है। इंदौर शहर को नर्मदा जल मिल रहा है। प्रदेश में केन-बेतवा लिंक और पीकेसी परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2027 युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। बेहतर भविष्य के लिए युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार को जन भावना के साथ चलना चाहिए। युवा हमारा भविष्य प्रमुख सचिव उद्योग विभाग राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में अपने झंडे गाड़ रहा है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजाद बाइक रैली को झंडी दिखाई है, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली तक जाएगी। 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026' में पांच अलग-अलग विषयों पर युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। युवा शक्ति हमारा भविष्य है, जो विकसित भारत @2047 के संकल्प को सिद्ध करेंगे। कार्यक्रम में आभार चाय सु्ट्टा बार के को-फाउंडर अनुभव दुबे ने व्यक्त किया। *युवाओं ने कही ये बात* कार्यक्रम में कशिश आहूजा-संकल्प सिंह चौहान ने शिक्षा-कौशल विकास, अमीक अमानी ने खेल क्षेत्र में संकल्प पत्र का वाचन किया। डॉ. महक भंडारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आभा आईडी के माध्यम से सभी रिपोर्ट्स अब मोबाइल पर डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। हमारे युवा स्वास्थ्य कर्मी वॉलेंटियर्स बनकर सिंहस्थ के आयोजन में सहयोग प्रदान करें। सानिया जसवानी ने बताया कि प्रदेश की युवा शक्ति ऊर्जा से भरी हुई है। नवाचार को लेकर आगे बढ़ेंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के संकल्प में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लखन पाटीदार-जितेंद्र पाटीदार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं। हमारे युवा प्राकृतिक खेती कर अपना ब्रांड बनाएं और डिजिटल मार्केटिंग से उपज को बेचकर आय कमाएं। अब ग्रामीण हाट बाजारों में प्राकृतिक खेती के उत्पाद नजर आने लगे हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस लगाने की सुविधा मिलती है। इससे युवा संरक्षित खेती को अपना सकते हैं। इससे मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। - Harda News