गोला तहसील क्षेत्र में शारदा नदी लगातार अपना कहर बरपा रही है। इस बीच ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र के बेच पुरवा गांव के समीप शारदा नदी कटान कर रही है।कई हजारों एकड़ शारदा नदी ने कृषि योग्य भूमि को अपने आगोश में ले चुकी है। कटान की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश मिश्रा ने भी निरीक्षण किया है।कटान होने से ग्रामीणों और किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।