घाघरा: बेलागड़ा नवाटोली गांव से अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर अर्टिगा कार लूटी
Ghaghra, Gumla | Apr 22, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बेलागड़ा नवटोली गांव से बीते रात्रि हथियार के बल पर अपराधियों ने एक अर्टिगा कार लूट लिया। वहीं ड्राइवर के साथ मारपीट भी किया। ड्राइवर सह मालिक रवि राम ने घाघरा थाना में लिखित शिकायत करते हुए घटना की जानकारी दिया। इस संबंध में घाघरा थाना में प्राथमिकी कर पुलिस की छापेमारी चल रही है