चौमूं: जयपुर के बिड़ला सभागार में नव मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित,उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने युवाओं को किया संबोधित
Chomu, Jaipur | Apr 15, 2024 जयपुर स्थिति बिडला ऑडिटोरियम में आज सोमवार को भारतीय लोकतंत्र पर्व लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 'नवमतदाता अभिनन्दन कार्यक्रम' आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर उप मुख्यमंत्री मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है।