चौमूं: मानसरोवर इलाके में होटल की पार्किंग से अज्ञात बदमाशों ने रिमोट से लॉक खोलकर चुराई कार, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Chomu, Jaipur | Apr 15, 2024 जयपुर में एक होटल की पार्किंग से कार चोरी का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने बदमाश कार में बैठकर आए थे। रिमोट से लॉक खोलकर कार को महज 10 सेकेंड में चोरी कर ले गए। होटल के पास लगे CCTV फुटेज में कार चोरों की करतूत कैद हो गई। मानसरोवर थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। वही चोंमू निवासी पीड़ित ने कार चोरी का मामला दर्ज करवाया है।