चौमूं: जयपुर विकास प्राधिकरण ने NH-52 पर सामोद पुलिया के पास में 5 बीघा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर की कार्रवाई
Chomu, Jaipur | Apr 13, 2024 चौमूं शहर में जयपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने शनिवार दोपहर कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के दस्ते ने जेसीबी चलाकर कॉलोनी में बिछाई गई ग्रेवल सड़कें, बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के एक्शन से भू-माफियाओं में हडकंप मच गया।