मोहखेड़: सांवरी चौकी में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, पुलिस करेगी कार्रवाई
मोहखेड़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सांवरी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि शांति समिति की बैठक आगामी होली और ईद को लेकर आयोजित की गई जिसमें स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई त्योहारों में सोहार्द बिगड़ने वालों पर नजर बनाकर कार्रवाई करने की बात कही गई है बैठक कल दिन गुरुवार 26 फरवरी 5:00 बजे आयोजित की गई।