नागौर: कुचामन में HPV टीकाकरण के लिए कलेक्टर ने की अपील
Nagaur, Nagaur | Apr 29, 2026 कुचामन। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 9 से 14 वर्ष की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह टीका जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है और अब एक सिंगल शॉट के रूप में दिया जा रहा है।