मुगलसराय: अलीनगर बाईपास पर शंकराचार्य की गोविष्टि यात्रा पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा निकाली गई गोविष्टि यात्रा अलीनगर बाईपास स्थित गुल्ली राम पांडेय पोखरा पर पहुंची। आज रविवार शाम करीब 05 बजे यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।