केसरिया: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेकहां मठ परिसर में शनिवार को पूर्व प्रधानाध्यापक की पुण्यतिथि मनाई गई
केसरिया प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेकहां मठ परिसर में शनिवार को विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक स्व. लक्ष्मण ठाकुर की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जानकारी शनिवार दोपहर करीब 03 बजे मिली।