बदलापुर: कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार कंधी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 9.56 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के प्रस्ताव पर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-731 उसरा बाजार कलिंजरा मोड़ से तेजीबाजार होते हुए कंधीकला संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली है। परियोजना की कुल लागत 19 करोड़ 12 लाख रुपये है, जिसके सापेक्ष प्रथम कि