जलालाबाद: जलालाबाद में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए रूट मार्ग का किया निरीक्षण
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के साथ जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैदल गश्त कर संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लि