नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में सरनाटोली पालकोट रोड निवासी अर्जुन कुमार सिंह ने गुमला थाना में तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में नवी मुंबई महाराष्ट्र निवासी अजय कुमार सिंह उनकी पत्नी आशा सिंह तथा पुत्र अश्विनी अजय सिंह को आरोपित बनाया गया है।