रीगा: रीगा के रामनगर में पोखर में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत, छाया मातम
सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पोखर में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिंस और अभिषेक के रूप में की गई है दोनों के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।