मुंगावली: सेहराई पुलिस ने अचलगढ़ और पारकना पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक
सेहराई पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत अचलगढ़ और पारकना में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए।