झालरापाटन: हनोतिया में टपरी विवाद के बाद थाने में शिकायत करने पर पिता-पुत्रों पर पड़ोसियों ने किया हमला, एक गंभीर घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती हनोतिया गांव में रविवार को एक परिवार पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। घटना दोपहर 1 बजे की है।हमले में पिता और उनके दो पुत्र घायल हो गए।मामला खेत पर टपरी बनाने को लेकर शुरू हुआ था। रहीमुद्दीन ने इस संबंध में सुकेत थाने में अपने पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे नाराज होकर पड़ोसी परिवार ने रहीमुद्दीन और उनके बेटों पर हमला कर दिया।