झालरापाटन: चंद्रभागा नदी की दुर्दशा पर कांग्रेस सक्रिय, हाड़ौती की गंगा के संरक्षण के लिए जल्द शुरू होगा बचाव अभियान
झालरापाटन में कांग्रेस कमेटी ने मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी को बचाने के लिए बड़ी पहल की है। कमेटी सभी धार्मिक,सामाजिक,स्वयंसेवी और राजनीतिक संगठनों को साथ लेकर बचाव अभियान शुरू करेगी।नगर कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश और कांग्रेस पार्षद नदीम ने रविवार दोपहर 2:00 बजे पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। कहा की अनदेखी के कारण यह पवित्र नदी नाले में तब्दील हो गई है।