झालरापाटन: झालरापाटन के रणछोड़ रायजी के मंदिर में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
झालरापाटन प्रेस क्लब ने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर रविवार स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया है। रणछोड़ राय जी मंदिर में सुबह 7 से 8 बजे तक निःशुल्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद 25 से 27 अप्रैल तक झालावाड़ के रूप नगर पब्लिक स्कूल मैदान में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर लगेगा।