मुज़फ्फरनगर: चरथावल नगर के शिव चौक मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर हर्षोल्लास के साथ निकाली गई कलश यात्रा
जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल नगर के शिव चौक पर शिव चौक मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर नगर चरथावल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि निधिस गर्ग समाजसेवी भी जमकर झूमे। गौरतलब है कि आगामी शिवरात्रि पर को लेकर क्षेत्र में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है जिसको लेकर आज शिव चौक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कलश यात्रा निकाली गई।