विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से प्रस्तावित नए नियमों/विधेयक में परिवर्तन के विरोध में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर देशभर के शिक्षाविदों, छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों की गंभीर चिंता और असंतोष से प्रशासन को अवगत कराया गया।