घोड़ाडोंगरी: रानीपुर थाने में बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का किया शुभारंभ
रानीपुर थाने में मंगलवार शाम को बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं पुरुष को अपनी आप बीती बताने में कतराती है। अब ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क में महिला पुलिस अधिकारी उपस्थिति रहेगी और अब पीड़ित महिला अपनी आप बीती खुलकर महिला पुलिस अधिकारी के सामने बता सकेंगी।