घोड़ाडोंगरी: केरिया गांव में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से गिरकर हुआ घायल
केरिया गांव में सोमवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार केरिया गांव में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा व्यक्ति प्रेम सिंह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर घायल हो गया।