घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक एक से महिला हुई लापता, परिजनों ने पुलिस चौकी में की शिकायत
घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक एक से महिला लापता हो गई। परिजनों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में शिकायत की। महिला की पुत्री नीलम लंगोटिया ने बताया कि मेरी माता जी उर्मिला लंगोटिया सुबह 6 बजे घर से घूमने के लिए निकली थी। जो घर वापस नहीं आई। माता जी की सभी रिश्तेदारों एवं घोड़ाडोंगरी के आसपास तलाश की गई,लेकिन कहीं पता नहीं चला।