घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा पुलिस ने धारा 151 के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार,घोड़ाडोंगरी तहसील न्यायालय में किया पेश
पाथाखेड़ा पुलिस ने धारा 151 के मामले में मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर घोड़ाडोंगरी तहसील न्यायालय में पेश किया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंद्रानगर पाथाखेड़ा में शांति भंग करने पर रोहित पंडोले पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर घोड़ाडोंगरी तहसील न्यायालय में पेश किया गया।