घोड़ाडोंगरी: कटंगी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, बाइक सवार बुजुर्ग हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के कटंगी गांव में सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गया। घायल बुजुर्ग को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कटंगी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग जुबन सरियाम घायल हो गया।