बीकानेर: पीबीएम हॉस्पिटल में 30 मिनट से बिजली गुल, मरीज हो रहे हैं परेशान
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में गुरुवार को अचानक बिजली गुल होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 30 मिनट से अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे खासकर बच्चा हॉस्पिटल में मरीजों और परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बंद होने के कारण जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़