मझगवां: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिजनों ने भगवान कामतानाथ के दर्शन किए, चित्रकूट में परिक्रमा लगाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी अपने परिवार के साथ धार्मिक नगरी चित्रकूट पहुंचीं। इस प्रवास के दौरान उन्होंने भगवान कामतानाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दर्शन किए। पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री के परिवार ने कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की। इस वीआईपी भ्रमण को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां चित्रकूट था