बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं का एसआईआर सर्वे करवाया जा रहा है, लेकिन 22 दिन होने के बाद भी अभी तक कहीं मतदाता इस सर्वे में एसआईआर फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने रिश्तेदारों और परिवार की 2003 मतदाता सूची नहीं मिल रही है साथ ही कई लोगों के परिवार के नाम सूची में नहीं है। शुक्रवार दोपहर एक बजे यह मामला आया।