कामां: जुरहरा पुलिस की कार्रवाई में अवैध कट्टा सहित युवक किया गया गिरफ्तार
डीग जिले के जुरहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध 315 बोर देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अजरुद्दीन पुत्र कालू निवासी जुरहरा को तहसील के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में कार्रवाई कर सोमवार शाम 4 बजे कार्रवाई का किया प्रेस नोट जारी।