बगोदर: गोपालडीह के मध्य विद्यालय में मातृ-पितृ पूजन उत्सव मनाया गया
बगोदर प्रखंड के बेको पूर्वी पंचायत के मध्य विद्यालय गोपालडीह में सरस्वती को लेकर मंगलवार को मातृ पितृ पूजन उत्सव का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला ।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिप सदस्य जितेंद्र सिंह, बेको पूर्वी के पूर्व मुखिया टेकलाल चौधरी ,सेवानिवृत्त शिक्षक गिरधारी महतो समेत अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।